नासा ने जारी किया मंगल पर उतरते रोवर का वीडियो

nasa

नई दिल्लीअमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल एजेंसी ने मार्स यानि मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। साथ ही नासा ने इसके लाल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया है। इस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी। नासा के अनुसार यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई। एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा कि पर्सवियरन्स रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।
बता दें कि नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्सÓ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है। रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा कि यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं। इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।
सफेद रंग के पैराशूट के सहारे उतरा सतह पर
नासा के जारी वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड की है। वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिख रहा है। इससे पहले लाल ग्रह की सतह पर उतरने के महज 24 घंटे से भी कम समय में नासा के रोवर ने पहली कलर तस्वीर भेजी थी। इस मिशन के कैमरा और माइक्रोफोन सेक्शन इंजीनियर डेव ग्रुएल के अनुसार 10 सेकंड के इस क्लिप में बहुत धीमी और मामूली आवाज सुनी जा सकती है, लेकिन इसपर रिसर्च करने से बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त हो सकती है।
लैंडिंग के बाद माइक्रोफोन ने काम करना कर दिया था बंद
नासा की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार को जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है।