Google Analytics —— Meta Pixel

14 वार्डों में 12 बजे हुआ पानी की सप्लाई

filter

 

दुर्ग:-  नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में किये जा रहे रेनोवेशन कार्य के तहत् वाल्व बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है । इस संबंध में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि वाल्व बदलने का कार्य आवश्यक था जिसे पूर्ण किया गया । जिसके बाद पानी सप्लाई का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया । अभी 12 बजे करीब 14 वार्डों जिसमें मरारपारा, बैगापारा, गायत्री मंदिर वार्ड, पचरीपारा, अस्पताल वार्ड, तमेरपारा, लंगूरवीर मंदिर वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, चण्डीमंदिर मंदिर वार्ड, शिवपारा वार्ड, रामदेवमंदिर वार्ड, गंजपारा वार्ड और आजाद वार्ड में पानी की सप्लाई शुरु की गई । आयुक्त के निर्देशानुसार जलगृह विभाग द्वारा सुबह के समय शक्ति नगर, शंकर नगर, पोलसाय पारा, दीपक नगर आमदी मंदिर वार्ड के कुछ क्षेत्रों में, तितुरडीह के कुछ क्षेत्र में पानी सप्लाई कर जनता को राहत पहुॅचाई गई । शेष क्षेत्रों में शाम के समय पानी की सप्लाई की जा सकेगी ।