Google Analytics —— Meta Pixel

सर्वे करने गए बिजली कर्मी को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

chaku mara

भिलाई:- वैशाली नगर पुलिस ने अटल आवास इलाके में मीटर सर्वे करने गए बिजली कर्मी को चाकू मारने वाले आरोपी प्रवीण उर्फ हिरण बारले निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह बिजलीकर्मी मीटर सर्वे करने गए थे। इस दौरान आरोपी को लगा कि बिजलीकर्मी अवैध मीटर की जानकारी जुटाने आए हैं। आरोपी बिजलीकर्मियों का विरोध करने लगा और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी घर गया और अपनी छोटी बहन को भी चाकू दिखाकर धमकाने लगा। आरोपी के परिजन ने इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से चाकू जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मौके पर अन्य लोगों को भी चाकू दिखाकर धमकाने की कोशिश की। हालांकि बिजली कर्मी के अलावा अन्य ने मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।