Google Analytics —— Meta Pixel

फर्जी बिल के जरिए दुकान से 1 लाख 65 हजार रु. किया का गबन

dhokadhadi

दुर्ग:- कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम मेडिकल कारोबारी शक्ति सिंह भुवाल निवासी आशा नगर की शिकायत पर अकाउंटेंट राजकुमार उर्फ राजू देवांगन निवासी अटल आवास उरला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को मेडिकल व्यवसायी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड काम्पलेक्स में उसकी दवा की दुकान है। आरोपी को करीब 3 वर्ष पहले नौकरी पर रखा था। दो वर्ष पहले उसे अकाउंट सेक्शन की जिम्मेदारी दे दी थी। इसके बाद आरोपी फर्जी बिल के जरिए दुकान से 1 लाख 65 हजार रुपए का गबन कर लिया। नंवबर 2020 में आरोपी की जालसाजी का पता चला तो उसने 50 रुपए के स्टाम्प पर माफी नामा लिखकर दिया था। इसके बाद से वह दोबारा पैसों का गबन करना शुरु कर दिया था। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले में कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक उनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।