Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 15510 नए कोरोना केस

CORONA

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,510 नए मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में कोरोना वायरस से 106 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,10,96,731 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 106 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,68,627 हो गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,288 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,07,86,457 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,68,627 हैं।