Google Analytics —— Meta Pixel

महिला कमांडो ने किया नक्सली स्मारक ध्वस्त

dantewada1
दंतेवाड़ा। जबेली गांव में महिला कमांडो और DRG के जवानों ने नक्सली स्मारक ध्वस्त किया है। एसपी ने नक्सली स्मारक ध्वस्त करने की पुष्टि की है। सबसे प्रमुख बात ये है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर DRG के जवानों के साथ महिला कमांडो ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि घोर नक्सली इलाकों में नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और खौफ कायम रखने के लिए इस तरह के स्मारक बनाते हैं, हालांकि समय-समय पर नक्सलियों के इन मंसूबों को सुरक्षाबल जमीदोंज करते रहते हैं।