Google Analytics —— Meta Pixel

महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जनजागरूक करने हेतु “अभिव्यक्ति” का किया गया शुभारंभ

gariyaband

गरियाबंद। ‘‘अभिव्यक्ति’’ अभियान का शुभारंभ डी.एम.अवस्थी पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देश एवं डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर के मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अध्यक्षता में 08 मार्च 2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जनजागरूक करने हेतु ‘‘अभिव्यक्ति’’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मयंक अग्रवाल वनमंडाधिकारी, गरियाबंद वनमण्डल, ऋचा ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, अंकिता सोम शर्मा डिप्टी कलेक्टर, शीतल बंसल सीईओ जनपद पंचायत गरियाबंद, वर्षा शर्मा सीईओ जनपद पंचायत छुरा, लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य, मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य, नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग, पुष्पा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, टोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, लालिमा ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के संबंध में विशेष उद्बोधन दिया गया।
कार्यक्रम के उद्बोधन के दौरान उपस्थित अतिथियों के द्वारा महिलाओं पर घटित अपराध, घरेलू हिंसा, प्रताड़ना, नाबालिक पर घटित अपराध जैसे गंभीर अपराधों के संबंध में महिलाओं एवं छात्राओं को समझाईस दिया गया। साथ ही साथ महिलाओं को अपने सुरक्षा एवं अधिकारी के संबंध में लड़ने के संबंध में समझाईस दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि एवं योगदान देने वाले कुल 70 महिलाओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ समस्त महिलाओं को ‘‘अभिव्यक्ति’’ के शाब्दीक अर्थ को सरता से समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 250 की संख्या में महिलाएं एवं छात्राओं की उपस्थिति रही।