Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में 24 घंटे में सामने आए 24,845 नए केस, छत्तीसगढ़ में 447 नए मरीजों की पुष्टि

corona 3

रायपुर। देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या अब लगातार बढ़ रही है। देश में संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र ने चिंता बढ़ाई है तो छत्तीसगढ़ में भी नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 24,845 नए संक्रमित मिले। इन मरीजों में अकेले महाराष्ट्र से 15817 मरीज सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यहां 447 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस बीच देशभर 19,972 ठीक हुए और 140 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या में 4,730 की बढ़ोतरी हुई। केरल, पंजाब, गुजरात और मध्यप्रदेश भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं।
देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.99 लाख का इलाज चल रहा है। सबसे बड़ी चिंता महाराष्ट्र में सामने आ रहे मामलों की है। पिछले 24 घंटों में यहां 15,817 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 11,344 मरीज ठीक हुए और 56 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 22 लाख 82 हजार 191 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 लाख 17 हजार 744 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,723 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 10 हजार 485 मरीजों का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में 447 नए मरीजों की पुष्टि, 5 की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 447 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 369 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 5 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3880 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 311 संक्रमित हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 8 हजार 854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 हो गई है।
केरल में 1780 व मध्यप्रदेश में 603 केस
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,780 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 3,377 मरीज ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10 लाख 87 हजार 444 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 50 हजार 603 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,370 मरीजों की मौत हो गई। 32,170 का इलाज चल रहा है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश में 603 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 360 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख 67 हजार 176 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 958 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,335 मरीजों की मौत हो गई। 4,335 का इलाज चल रहा है।