Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसा: 2 लोगों की मौत, पायल ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्ग से दंतेवाड़ा जाते हुए रस्ते में पलटी

payal1

दुर्ग। सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी..घटना नेशनल हाइवे पर अर्जुनी थाना इलाके के संबलपुर गांव के पास घटी है। जानकारी के मुताबिक पायल ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्ग से दंतेवाड़ा जा रही थी, देर रात ये बस संबलपुर के पास बस पलट गई। घटना में ड्राइवर गोलू निवासी दुर्ग और कंडेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई …

वहीं इस हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है…घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे कोतवाली थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि देर रात सड़क हादसा हुआ है। बस में सवार यात्रियों में अफसुल खान, वेदांत चौरसिया, ममता गांधी,मोहन लाल गांधी, भोजराज निर्मलकर, लापी शर्मा, एमडी फारुख, देवराज मटपोले, कमला गांधी, सत्यनारायण गांधी, देवनारायण ढीमर को चोटे आई हैं, जिन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका उपचार चल रहा है.

घटना में ड्राइवर और कंडेक्टर की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हुए है जिसको अस्पताल भेजा गया है…जहाँ सभी का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बस का पिछला टायर ब्लास्ट हुआ था, जिसके चलते यह घटना घटी।