Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यसभा में आज कई अहम मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

rajy sabha

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को 11 बजे से कार्यवाही शुरू हो गई है। आज कई अहम मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा होगी। सभापति वेंकैया नायडू की अनुमति के बाद सबसे पहले संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सभा पटल पर रखे जाने वाले पत्रों की जानकारी दी। राज्यसभा की कार्यवाही सूची के मुताबिक, शुक्रवार को पर्यटन मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और जनजाति कार्य मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी।

इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के सांसद मंत्रालयों के कामकाज पर विचार करते हुए जरूरी सुझाव देंगे। चर्चा पूरी होने के बाद संबंधित मंत्री जवाब देंगे। राज्यसभा में विभागों, मंत्रालयों के पत्र और संसदीय समितिवियों की रिपोर्ट भी पेश होगी।