Google Analytics —— Meta Pixel

होली की पाबंदी से ग्रामीण क्षेत्रों को छूट, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश

NARENDRA BHURE

दुर्ग:- कोरोना महामारी को देखते हुए होली त्यौहार के लिए जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने विशेष गाइडलाइन जारी किए थे। गुरुवार को जारी आदेश के तहत सार्वजनिक समारोह ढोल नगाड़ा समूह में होली शादी को लेकर पाबंदी थी। अब इस आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार होली पर पाबंदी केवल नगरीय क्षेत्रों में लागू रहेगी ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें छूट दी गई है। नगरीय क्षेत्र में तमाम तरह की पाबंधियां होंगी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व पूर्व की भांति खेल सकेंगे।