Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 24 हजार 153 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, एक्टिव केस 8442

CG corona

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। हालांकि यह आंकड़े पिछले दिनों में कम है लेकिन राजधानी रायपुप व दुर्ग के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 208 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3950 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 24 हजार 153 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। अब तक 3 लाख 11 हजार 761 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 8442 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटों सर्वाधिक मामले दुर्ग जिले में दर्ज किए गए। दुर्ग से 345 नए कोरोना केसेस सामने आए। वहीं राजधानी रायपुर से 321 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बिलासपुर- 93, राजनांदगांव से 28, धमतरी से 23, सरगुजा से 23, कोरिया व जशपुर से 19-19, महासमुंद से 17, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 16-16, बेमेतरा से 14, कोरबा से 13, बालोद, गरियाबंद व बस्तर से 8-8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7-7, सूरजपुर, कांकेर व बीजापुर से 4-4, कवर्धा से 3, जांजगीर से 2 तथा मुंगेली, बलरामपुर, कोंडागांव, सुकमा व नारायणपुर से 1-1 केस सामने आए।