Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित 4 की मौत

09_11_2020-satna_road_accident_dumper

अगरतला। दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। शुक्रवार रात को चेलागंग में हुए इस हादसे में चार स्थानीय भाजपा नेताओं की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।