Google Analytics —— Meta Pixel

देशवासियों के टीकाकरण के बाद ही वैक्सीन निर्यात करे – टीएस सिंहदेव

ts singh dev

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अन्य देशों को वैक्सीन निर्यात करने के मामले में नसीहत दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ‘प्रधानमंत्री मोदी को विमान यात्रा करने का बहुत अनुभव है और वे जानते हैं कि हमेशा यह चेतावनी दी जाती है कि आपातकालीन स्थिति में पहले अपना मास्क लगाएं फिर दूसरों की मदद करें। उसी प्रकार हमें अपने देशवासियों के टीकाकरण के बाद ही निर्यात या अन्य देशों की सहायता करनी चाहिए। भारत ने पहले भी टीकाकरण के क्षेत्र में कई देशों की सहायता की है। इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि हम सक्षम हैं, पर अभी आवश्यकता है हमारे नागरिकों को कोरोना के विरुद्ध सशक्त करने की। यदि देशवासी सुरक्षित और स्वस्थ होंगे तो आने वाले समय में ऐसे नेक कार्य में सभी का योगदान होगा।

रीसेंट पोस्ट्स