Google Analytics —— Meta Pixel

रूम खाली कराने के नाम पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से मारपीट, केस दर्ज

rape

दुर्ग:- लॉकडाउन में आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर भारती वर्मा से रूम खाली कराए जाने के विवाद को लेकर शिव शंकर मौर्या नामक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने धारा 323, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पद्भनाभपुर पुलिस ने शनिवार शाम पोटिया कला आनंद विहार फेज 2 निवासी कुमारी भारती वर्मा ने चौकी में मामले को लेकर शिकायत की थी। भारती ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई के साथ आंगनवाड़ी में नौकरी करती है।

पिछले 15 दिन से शिव शंकर वहीं रह रहा है। शनिवार की सुबह 9 बजे उसे रूम खाली करने के लिए बोला तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद उसने मारपीट कर दी। भारती ने चौकी पहुंचकर घटना की जानकार दी। मामले में विवेचना जारी है।