Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना का कहर: दुर्ग जिले मे आज 1431 नए संक्रमित मरीज मिले, 21 की मौत

Corona test

दुर्ग । जिला दुर्ग में आज 1431 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है वही इलाज के दौरान विभिन्न अस्पतालों में 21 मरीजों की मौत हुई है जबकि सुखद पहलू रहा कि आज कुल 3114 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  जिले में कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के कारण स्थिति में सुधार हो रहा है आज जिले से 4601 सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 1431 मैं संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं विभिन्र अस्पतालों में इूलाज के दौरान 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि कोरोनावायरस से लड़ते हुए जिले से 3114 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीजों के मिलने की अपेक्षाकृत मरीजों के मिलने का अनुपात ज्यादा होने के कारण अब जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में बेड उपलब्ध है अब किसी भी मरीज को लौटना नहीं पडेगा। जिले के नागरिकों को संयम रखते हुए आने वाले दिनों में भी घर पर ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए । बाहर निकलने पर आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें और भीड भरे क्षेत्र में जाने से बचे। तभी कोरोना महामारी से निपटा जा सकेगा।