Google Analytics —— Meta Pixel

मारी गोली, खून से लथपथ पड़ा हुआ था युवक, मचा हड़कंप

goli markar
अंबिकापुर। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़: युवक को मारी गोली, लॉकडाउन के दौरान बड़ी वारदात से मचा हड़कंप
गांधीनगर के भगवानपुर इलाके में हुई वारदात से लोगों में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर जब लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में युवक के पेट और हथेली में गंभीर चोट आई है। अभी तक हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।