छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले 15804 नए केस, 15003 मरीज हुए स्वस्थ

शेयर करें

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 15804 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 15003 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 251 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 8312 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 13 हजार 706 संक्रमित हो गई है। अब तक 5 लाख 87 हजार 484 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 117910 है।
पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक संक्रमण के मामले में दुर्ग जिला अव्वल रहा। दुर्ग में कुल 5413 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें से 1496 पॉजिटिव मिले। संक्रमण की दर 27 फीसदी रही। वहीं बीते 24 घंटों में दुर्ग जिले 2018 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इस दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां एक्टिव मरीज 6077 हैं। इसके अलावा रायपुर में पिछले 24 घंटे में 1414 नए मरीज मिले। 48 लोगों की मौत हुई। अब राजधानी में 10 हजार 820 एक्टिव मरीज हैं। इसी प्रकार बिलासपुर में 1337 नए मरीज मिले। 37 लोगों की मौत हुई। एक्टिव मरीज 7957 हैं। रायगढ़ में 1196 नए मरीज मिले। 6 लोगों की मौत हुई। अब एक्टिव केस 10,054 हैं। कोरबा में 1043 लोग संक्रमित हुए। 11 लोगों की मौत हुई। अब यहां 7112 एक्टिव मरीज हैं। राजनांदगांव में 720 नए मरीज मिले। 7 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 7549 हैं। नारायणपुर जिले में सबसे कम 22 मरीज मिले। यहां अभी 235 एक्टिव मरीज हैं।

You cannot copy content of this page