Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में अब 42 लोग ब्लैक फंगस से संक्रमित, दो नए मरीज रायपुर एम्स में हुई भर्ती

black fungus

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के दो नए मरीज मिले। ये मरीज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर(एम्स) में भर्ती हुए हैं। अब तक अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 42 हो गई है। एक दिन पहले एम्स रायपुर में 21, आंबेडकर अस्पताल रायपुर में दो, रामकृष्ण केयर अस्पताल में पांच, श्री बालाजी अस्पताल में दो और भिलाई से 10 मरीज मिले थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एम्स में अभी 23 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में सात रोगियों की आंख का आपरेशन कर दिया गया है, जबकि शेष रोगियों के लिए आपरेशन की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है।