Google Analytics —— Meta Pixel

चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग (चिन्तक) । जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला के महावीर कालोनी स्थित निवास, गांधी चौक स्थित सदर बाजार स्थित दुकान समेत रायपुर व दुर्ग के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापामार कार्यवाही की है।
पिछले दिनो राजनादगांव में इनकम टैक्स रेड में इनपुट मिली थी जिसके आधार पर आज उनके निवास स्थान व ठिकानो पर इनकम टैक्स ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रकाश सांखला चें बर ऑफ कामर्स दुर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं जो ज्वेलरी एवं बर्तन के कारोबारी है। आज सुबह ही तीन गाडिय़ों में इनकम टैक्स की टीम पहुंची। इस टीम में नागपुर एवं भोपाल के 16 अफसर एवं कर्मचारी बताये जा रहे हैं।
इस बारे में लोकल इनकम टैक्स टीम को कोई खबर नही थी। सीआरपीएफ के जवान घर के बाहर भी तैनात है। सराफा व्यवसायी के दुर्ग स्थित निवास व रायपुर स्थित गोदाम में छापा मार की कार्यवाही जारी है। टीम दस्तावेज खगालने में जुटी है। कार्यवाही पूर्ण होने पर इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के जानकारी साझा की जायेगी।