Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या से किया इंकार, गावों में लगाया बैनर

naxli1

कांकेर:-  जिले के अंतागढ विकासखंड क्षेत्र में एक ग्रामीण की अपहरण कर उसकी हत्या माओवादियों की ओर से किए जाने के मामले को नक्सलियों ने इंकार किया है। वहीं बैनर जारी कर इस हत्या की खबर को भी निराधार बताया, जबकि इस हत्या की पुष्टि पुलिस ने की थी। प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया एवं सोशल मीडियम के माध्यम से इसकी जानकारी नक्सलियों को मिलने पर उन्होंने इस घटना कि निंदा करते हुए आमाबेड़ा से सोड़े जाने वाली मार्गों में बैनर पोस्टर के माध्यम से अपने पार्टी की ओर से घटना को नहीं करने का दावा करते हुए बैनर के माध्यम से कह रहे हैं, जो भी हमारे पार्टी पर दुष्प्रचार करने वाले को सजा देने कि बात कही जा रही है। साथ ही दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए हैं। उनका विरोध करने कि बातों को लिख कर आमाबेड़ा के आसपास के गावों में बैनर डाला गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर बैनर पोस्टर निकाल कर जब्त की गई है।