पुलिस की छापेमार कार्यवाही: संगठित रूप से खिलाया जा रहा था सट्टा, 19 हज़ार रुपए के साथ 10 सटोरिये पकड़ाए

शेयर करें

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 31 मार्च 2021 को पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई जिसमें सट्टेबाजों से कुल 19090 रुपए के साथ 10 आरोपियों को सट्टा खिलाते पकड़ा गया। हनोता तालाब सट्टे का संचालन तैयब खान साकिन कसारीडीह दुर्ग एवं बोरसी भांठा के सट्टे का संचालन बिल्लू बागड़ी निवासी बोरसी के द्वारा किया जा रहा था जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए सटोरियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई चौकी प्रभारी पदमनाभपुर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारुख खान, धीरेंद्र यादव, चित्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 घटना स्थल- बोरसी भांठा:

आरोपी

1. सिद्धार्थ नामदेव पिता स्वर्गीय विजय कुमार नामदेव उम्र 28 साल निवासी मीनाक्षी नगर दुर्ग।

2. मुन्नू सिंह ठाकुर पिता कपिल सिंह ठाकुर उम्र 48 साल साकिन बमलेश्वरी कॉलोनी बोरसी।

03. राजू यादव पिता बाहर यादव उम्र उम्र 40 साल साकिन फोकट पारा दुर्ग।

04. ऋषि कुमार पिता संतोष देशमुख उम्र 32 साल साकिन ग्राम पाऊवारा।

05 पुष्पेंद्र साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 42 साल साकिन ग्राम पुरई।

2 घटनास्थल- हनोदा तालाब के पास:

आरोपी

01. खिलेश्वर कुर्रे पिता कोसू राम कुर्रे उम्र 28 साल साकिन हनोदा।

02.रुपेश सिन्हा पिता कुंजलाल सिन्हा उम्र 27 साल साकिन अटल आवास बोरसी।

03. सुनील साहू पिता नंदू साहू उम्र 25 साल साकिन कसारिडीह दुर्ग।

04.टेमन यादव पिता राजू यादव उम्र 24 साल साकिन पोटियाकला।

05.दुर्गेश साहू पिता राम मुरली साहू उम्र 24 साल निवासी पोटीयाकला दुर्ग।

जुमला जब्ती रकम ₹19090।

You cannot copy content of this page