Google Analytics —— Meta Pixel

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

thana dhamdha copy

दुर्ग:-  जिले की नगर पंयायत धमधा में नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला धमधा पुलिस ने दर्ज किया है। इन तीनों पर संदीप गुप्ता के साथ मारपीट करने का आरोप है। संदीप गुप्ता नगर पंचायत धमधा के अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के रिश्तेदार हैं। घटना 28 मई की रात 10 बजे की है।

आरोपियों में पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता भूपेन्द्र ढीमर, भाजपा नेता व पूर्व पार्षद बृजेन्द्र दानी और NSUI के जिला सचिव राहुल दानी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि संदीप गुप्ता अपने दोस्तों के साथ रात में घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक भूपेंद्र ढीमर, बृजेन्द्र दानी और राहुल दानी ने हमला कर दिया।

धमधा थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी गंभीरता से जांच कराने के बाद भूपेन्द्र ढीमर, बृजेन्द्र दानी और राहुल दानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में जान से मारने की धमकी, सार्वजनिक मारपीट, सार्वजनिक गाली गलौच के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल भी जारी है।

बताया जा रहा है कि नगर में यह पहला अपराध हुआ है, जिसमें राजनीतिक प्रतिद्वंदी पर व्यक्तिगत रुप से हमला किया गया है। राजनीतिक दल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इसी नगर पंचायत की कांग्रेस महिला पार्षद सरिता यादव ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था, जो काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा।

रीसेंट पोस्ट्स