Google Analytics —— Meta Pixel

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नापाक हरकत, सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव

jammu

जम्मू :- सुरक्षाबलों के सटीक अभियानों ने आतंकी समूहों को करारा झटका दिया है। आतंकी संगठन खात्में की कगार पर हैं। नेतृत्व का संकट है। साथ ही हथियारों, गोला-बारूद, विशेष रूप से स्वचालित हथियारों की काफी कमी है। इसी के चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाकर खौफ उत्पन्न करने की साजिश रच रहे हैं। इसके लिए अराजक तत्वों का सहारा भी लिया जा रहा है।

अराजक तत्वों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के वाहन पर पथराव किया। जवान क्रालपोरा के पास कोविड तैनाती ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए सैनिकों द्वारा हवा में फायरिंग की गई। कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं है।