Google Analytics —— Meta Pixel

तत्काल शुरु करें पाइप लाईन जोड़ने का कार्य- महापौर

9 Jun Mayer Ispection (3)

शिकायत पर तत्काल वार्ड पहुॅचे महापौर

दुर्ग:-  नगर पालिक निगम दुर्ग के मरारपारा, बैगापारा, शिक्षक नगर, तकियापारा, गिरधारी नगर चढ़ाव वाले क्षेत्रों में नियमित रुप से पानी नहीं आने की शिकायत का आज महापौर धीरज बाकलीवाल मौके पर जाकर निरीक्षण किया । एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, अमनदीप सिंह भाटिया, निगम अधिकारी, अमृत मिशन टीम सहित अनिल जैन, बाफना जी और वार्ड के निवासी मौजूद थे ।

दो दिनों में पाइप लाईन जोड़कर जलप्रदाय सामान्य करें-
एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया व अन्य पार्षदों ने महापौर को अवगत कराया कि अमृत मिशन के पाइप लाईन बिछ गया है परन्तु जोड़ने का कार्य बचा हुआ है। वार्ड में पानी की समस्या बढ़ रही है । महापौर श्री बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों और पीडीएमसी अमृत मिशन टीम काके निर्देशित कर कहा अमृत मिशन के पाइप लाईन को दो दिनों के अंदर जोड़ने का कार्य पूरा कर वार्डो में पानी सप्लाई सामान्य करें । सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उप अभियंता भीमराव, पीडीएमसी के कपिश दीक्षित, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे ।