Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: प्रदेश में नए मरीजों की घटती संख्या के साथ ही रिकवरी में तेजी, एक्टिव केस 15932

corona

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे आता जा रहा है। नए मरीजों की घटती संख्या के साथ ही रिकवरी में तेजी से सक्रिय मरीजों की संख्या अपने निचले स्तर पर आ गई है। पिछले 24 घंटों में 741 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 1 हजार 659 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 15 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13300 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 85 हजार 691 संक्रमित हो गई है। अब तक 9 लाख 56 हजार 459 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 15932 हो गई है।
जिलेवार मिले मरीजों में बीजापुर से 69, सुकमा से 60, रायपुर से 59, कोरिया से 44, जांजगीर व बलरामपुर से 33-33, जशपुर से 30, महासमुंद से 29, बस्तर से 28, सूरजपुर, बलौदाबाजार व दंतेवाड़ा से 27-27, सरगुजा से 26, कांकेर से 25, नारायणपुर से 24, गरियाबंद व कोंडागांव से 23-23, रायगढ़ से 22, कोरबा से 21, बिलासपुर, मुंगेली व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 16-16, बालोद व धमतरी से 14-14, राजनांदगांव व दुर्ग से 10-10, बेमेतरा से 9, कवर्धा से 3 व अन्य से 3 शामिल हैं।