Google Analytics —— Meta Pixel

तलपुरी भिलाई में जुआ खेलते महिला सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 30 हजार नगद जप्त

jua

भिलाई । पारिजात कॉलोनी तलपुरी भिलाई में जुआ खेलते हुए महिला सहित सात आरोपियों को पकड़ा गया आरोपियों के पास से 30 हजार सात सौ रुपए नगद जप्त किए गए । भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक पारिजात कालोनी ताल पुरी मे एक घर मे जुआं खेलने की सूचना प्राप्त हुयी है दबिश देकर कार्यवाही किया जुआरियान सीमा देवी पति संजय प्रजापति उम्र 35 साल साकिन 84 सी पारिजात कालोनी , नीलमणी नगारथी उम्र 43 साल साकिन शिव पारा स्टेशन , रुप सिंह चन्द्रा , उम्र 50 साल साकिन सेक्टर 06 सड़क 65 क्वा . 3 ए , संजय तमरा उम्र 46 साल साकिन 84 के तालपुरी भिलाई , शैय्यद अली उम्र 43 साल साकिन असरफी रोड फरीद नगर सुपेला , उमेश भगत उम्र 48 साल साकिन प्रगति नगर प्लाट नं . 330/53 रिसाली , यशवंत साहू उम्र 46 साल साकिन जोरातरई थाना उतई के मौके मे 52 पत्ती ताश से रूपया पैसो का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते मिले , जिन्हे घेराबंदी के पकड़ा गया ।

पकड़े गये जुआड़ियानो के फड़ एवं पास से जुमला रकम 30,700 / रू . एवं 52 पत्ती ताश जप्त किए गए आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को मौके पर गिरफ्तार किया गया ।