Google Analytics —— Meta Pixel

शराब पीने के बाद 2 ग्रामीणों की मौत, पुलिस पर किया पथराव

Untitled-1 copy

उत्तर प्रदेश:-  एटा जिले में शराब पीने के बाद दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य ग्रामीण की हालत गंभीर बताई गई है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जबकि दूसरे मृतक का उसके परिजनों ने देर रात अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार रुकवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया।

घटना थाना जलेसर क्षेत्र की है। गांव जमालपुर निवासी महेश कुमार, गांव विशुनीपुर निवासी जयपाल सिंह और रघुराज ने शुक्रवार शाम को एक साथ शराब पी थी। तबियत बिगड़ने पर रघुराज अस्पताल चला गया। महेश कुमार और जयपाल घर पर ही रहे। देर रात इन दोनों की मौत हो गई। इनमें से महेश के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड-  तस्करों के 22 बैंक खाते कराए गए फ्रीज, 120 करोड़ की संपत्ति चिन्हित, 9 के खाते रडार पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) उदय शंकर सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान कोई जहरीली दवा शराब में मिलाइ गई। इसको पीने से दो लोगों की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
रात के समय पुलिस गांव जमालपुर में पहुंची तो महेश का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम और गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए स्थिति पर काबू पाया। पुलिस पथराव करने वालों को चिन्हित कर रही है।