Google Analytics —— Meta Pixel

छापामार कार्यवाही  में अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक गिरफ़्तार, 88 पौव्वा देशी मदिरा बरामद

sharab

रायपुर। उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर ख़रोरा में नशे के सौदागरों के विरूद्ध अभियान जारी है, इसी कड़ी में आज मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम चिचोली स्तिथ पंजाबी ढाबा में छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री कर रहे पंजाबी ढाबा के मालिक अमनदीप सिंह पिता गुरुबीर सिंह आयु 36 वर्ष निवासी महावीर नगर रायपुर को पकड़ा गया।

आरोपी के पास से 88 पौव्वा देशी मदिरा कुल 15.840 लीटर क़ीमती लगभग 7920/ रुपए बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तहत अपराध पंजिबद्ध कर कार्यवाही किया गया।