धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP का आया रिएक्शन, अभिजीत दीपके बोले- “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए”

दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सूत्रधार अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते हैं, लेकिन इस्तीफा हुआ है। कहते थे, कब तक बैठोगे? लगातार 36 दिन मुझसे हर दिन सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा, लेकिन सरकार तो झुक गई।
दीपके ने आगे कहा कि क्या कहते थे कि क्रांति नहीं होगी। मगर, क्रांति हो गई। धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना मिलने के बाद अभिजीत दीपके और उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं। जंतर-मंतर स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी का माहौल है।
अभिजीत दीपके ने यह भी कहा जब मैं अमेरिका से भारत आने के लिए निकला था, तब कहा जा रहा था क्या होगा? लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को तो इस्तीफा देना पड़ा गया। अभिजीत दीपके और उनके साथी इस समय जंतर-मंतर पर जश्न मना रहे हैं। इससे पहले प्रधान ने इस्तीफा के साथ एक लेटर सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी का इजहार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- लोकतंत्र की जीत हुई। साथ ही दीपके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मोबाइल पर बात करते खुशी से झूमते दिख रहे हैं। उनके आसपास जश्न का शोर है। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपके के हाथ में कैनुला लगा है। उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान अन्य लोग भी मंच पर झूमते दिखे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दोपहर अपना इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा। उन्होंने इस्तीफे में कहा है कि देश-विरोधी तत्व जंतर-मंतर और पूरे देश में स्थिति का फायदा नहीं उठा सकें। देश एकजुट रहे, छात्र कानूनी मुश्किलों में नहीं फंसें और पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें, इसलिए मैंने पीएम को अपना इस्तीफा भेज दिया है।