Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में कोरोना: दो दिन बाद घटे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 38949 नए मरीज, 542 लोगों की गई जान

corona virus 2

नईदिल्ली (एजेंसी)। देश में दो दिनों से लगातार मामलों में बढ़ोतरी के बाद आज राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,949 नए मरीज सामने आए हैं और 542 लोगों की जान चली गई। वहीं इस दौरान 40026 लोग स्वस्थ हो गए। 12 जुलाई को देश में 31 हजार नए मामले मिले तो 13 जुलाई को इनकी संख्या 38 हजार पहुंच गई। इसके बाद 14 जुलाई को 41 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ गए और 15 जुलाई को 41 हजार 806 नए मरीज मिले जिससे खौफ पसरने लगा है।

शुक्रवार सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए बीते एक दिन के आंकड़ों के मुताबिक 38,949 नए केस पाए गए हैं। वहीं रिकवर होने वाले लोगों की संख्या इसके मुकाबले अधिक है। एक दिन में कुल 40,026 लोग कोरोना संकट से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ते हुए 97.28 फीसदी हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 10 लाख 26 हजार 829 तक पहुंच गई है। वहीं अब तक 3 करोड़ 1 लाख 83 हजार 876 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। बीते 24 घंटों में 542 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद देश में अब कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 12 हजार 531 तक पहुंच गया है। भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है और अब यह 4 लाख 30 हजार 422 ही रह गए हैं।