Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी में फहराया तिरंगा

Screenshot_20210815-092054_Chrome

रायपुर:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश का वाचन किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्हीने अपने संदेश में कहा सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गौरवपूर्ण बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का यह महान दिन लाखों देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग का जीवंत प्रमाण है। हम सबको मिलकर हर भारतवासी के हर सपने को साकार करना है।