Google Analytics —— Meta Pixel

धारदार व घातक हथियार के साथ दो अपचारी बालक सहित तीन गिरफ्तार

03

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो अपचारी बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से धारदार और घातक हथियार बरामद किए हैं। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पास आरोपी अज्जू सोनी पिता रंजीत सोनी उम्र 25 साल निवासी लोधीपारा वर्मा किराना स्टोर पास थाना पंडरी रायपुर को गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से एक धारदार घातक हथियार जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम की। वहीं, थाना गंज में धारा 452, 294, 506, 323, 34 एवं 25 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में दो अपचारी बालकों द्वारा कांति बाई मारकण्डेय के मकान में जबरन प्रवेश कर महिला, उसके चाचा भगत भारद्वाज एवं देवर रविकांत टंडन को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही रविकांत टंडन के साथ मारपीट भी की गई थी।

दोनों अपचारी बालक अपने पास धारदार व घातक हथियार लेकर पहुंचे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में दोनों अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार घातक हथियार जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई। गंज पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल आम लोगों की सहायता के लिए पहुंच जाती है। एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है।