Google Analytics —— Meta Pixel

बंगलूरू में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराकर उड़े ऑडी के परखच्चे, डीएमके विधायक के बेटे-बहू समेत सात की मौत 

Accident

बंगलूरू। कर्नाटक के बंगलूरू में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई. प्रकाश के बेटे-बहू समेत सात की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोरमंगला के पास एक तेज रफ्तार ऑडी खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑडी के परखच्चे तक उड़ गए। डीएमके विधायक वाई. प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके बेटे करुणा सागर व बहू बिंदू की हादसे में मौत हुई है।

छह लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम
घटना रात करीब दो बजे की है। कोरमंगला में जो ऑडी कार बिजली के खंभे से टकराई उसमें कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं सातवें ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों में एक केरल का भी 
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक व्यक्ति केरल का भी है। हालांकि, अभी सबकी पहचान की जा रही है। जिनकी पहचान हो चुकी है, उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रीसेंट पोस्ट्स