Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा सड़क हादसा: रीट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन ट्रक से टकराई, छह की मौके पर मौत

09_11_2020-satna_road_accident_dumper

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चाकसू में एनएच-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वैन में भिडंत हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में सवार 11 लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने जा रहे थे।

वैन के उड़े परखच्चे 
ट्रेक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई। वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया। घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स