बड़ी कार्रवाई: मुंबई एनसीबी ने नांदेड़ में पकड़ा एक टन से ज्यादा गांजा, समीर वानखेड़े ने दी जानकारी

sameer-wankhede

मुंबई। मुंबई एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने सोमवार की सुबह नांदेड़ जिले से गांजे की बड़ी खेप जब्त की। ब्यूरो के जोनल निदेशक समीन वानखेड़े ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 1127 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और इसे आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र लाया जा रहा था। इसके अलावा दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिन्हें अदालत के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।