सरकार की दूरदर्शी नीतियों की वजह से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी बेहतर स्थिति में: भूपेश बघेल

WhatsApp Image 2021-11-18 at 2.33.45 AM

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण और 1.91 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रूद्रगुरू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों की वजह से  छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभर में डीएपी का संकट है और अगले साल भी संकट के कम होने के आसार नहीं हैं, डीएपी के मूल्यों के और बढ़ने की आशंका भी है। इस लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिस तरह से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उससे जैविक खाद के रूप में विकल्प किसानों को प्राप्त हुआ है

 

रीसेंट पोस्ट्स