Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में 7 लोगों में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश में अब तक कुल 12 हुए मामले

corona new

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं। पिंपली-चिंचवाड़ में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
इससे पहले रविवार सुबह को दिल्ली में ओमिक्रॉन के पहले केस का पता चला था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि संक्रमित तंजानिया से आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसके ओमिक्रॉन संक्रमित होने की जानकारी मिली। उसे दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अब देश में नए वैरिएंट के कुल 12 मामले हो गए हैं। दिल्ली और पिंपली चिंचवाड़ से पहले बेंगलुरु, मुंबई और जामनगर के बाद अब LNJP अस्पताल के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती ओमिक्रॉन मरीज के गले में सूजन, थकान और शरीर में दर्द के लक्षण दिख रहे हैं। संक्रमित ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए थे, इसलिए उस पर हल्के लक्षण ही नजर आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन संक्रमित मिला था। वहीं, मुंबई और बेंगलुरु में भी ओमिक्रॉन के केस मिलाकर देश में इस वैरिएंट के कुल 5 संक्रमित मिल चुके है।