Google Analytics —— Meta Pixel

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एरिया कमांडर के साथ छह नक्सलियों के शव बरामद

naxali

बीजापुर। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों और तेलंगाना ग्रेहाउंड के जवानों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एरिया कमांडर मधु चेरला के साथ 6 नक्सली मारे गए हैं। इनमें चार महिला और दो पुरुष माओवादियों के शवों को भद्राचलम ले जाया जा रहा है। ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि घने जंगलों में अभी भी जवानों का अभियान जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स