Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के तर्ज पर होगा भिलाई में महापौर का चयन!

Dainik Chintak Breaking News

सेक्टर क्षेत्र से ज्यादा पार्षदों के निर्वाचन ने बढ़ाई चिंता, कौन बनेगा महापौर बना चर्चा का विषय

दुर्ग(चिन्तक)। नगरीय निकाय के वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के बाद अब जिले के तीन नगर निगम के महापौर व जामुल नगर पालिका के अध्यक्ष के चयन को लेकर गतिविधि तेज हो गई है। पता चला है कि भिलाई नगर निगम में महापौर के अधिक दावेदारों के बीच में से किसी एक का चयन कांगे्रस के लिए समस्या बन कर सामने आ गया है। चर्चा है कि भिलाई निगम के नये महौपार बाहरी न होकर स्थानीय हो इस फार्मूले को अमल में लाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम भिलाई में महापौर के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। वरिष्ठता के लिहाज से पार्टी ने यदि अवसर दिया तो नीरज पाल या लक्ष्मीपति राजू में से किसी एक को अवसर मिल सकता है। नीरज पाल व लक्ष्मीपति राजू कई बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं और उन दोनों पार्षदों ने संगठन में भी सक्रियता से काम किया है और लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भी कांगे्रस के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। वहीं विधायक देवेन्द्र यादव के पसंदीदा लोगों में एकांश बंछोर व आदित्य सिंह शामिल हैं। इसमें एकांश बंछोर पहली पसंद बताए जा रहे है। एकांश बंछोर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के फार्मूले पर फीट बैठते बताए जा रहे है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया को ही महापौर बनाना चाहते हैं। यदि उनके निर्देश पर अमल हुआ तो एकांश बंछोर की ताजपोशी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर भिलाई में महापौर के दावेदार के रूप में सीजू एंथोनी का नाम भी सामने आया है। सीजू एंथोनी भी एक से अधिक बार पार्षद निर्वाचित हो चुके है और कांगे्रस के साथ डेढ़ दशक से भी अधिक से जुड़े हुए है। संदीप निरंकारी भी महापौर बनने के लिए प्रयासरत हैं। भिलाई निगम में सेक्टर क्षेत्र से सबसे ज्यादा पार्षद निर्वाचित हुए है। इसलिए सेक्टर क्षेत्र से ही महापौर के चलन की बात ज्यादा उठ रही है। बताया गया है कि दावेदारों की अधिक संख्या के कारण कांगे्रस में स्थानीय व बाहरी के फार्मूले पर काम हो सकता है। स्थानीय को महत्व दिया गया और बाहरी को दरकिनार किया गया तो बाहरी के नाम पर कई नामी गिरामी पार्षदों का पत्ता कट सकता है।

रिसाली नगर निगम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू की भांजी सीमा साहू का नाम महापौर के लिए तय माना जा रहा है। पता चला है कि कांगे्रस पार्षद किसी सोनिया देवांगन को महापौर बनाने की इच्छा रखते है लेकिन आखरी समय में सीमा साहू का नाम ही फाइनल होने की संभावना है। सीमा साहू मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली पसंद में शामिल है। वहीं भिलाई-3 चरोदा में निर्मल कोसरे का नाम महापौर के लिए फाइनल हो चुका है। बहरहाल भिलाई नगर निगम में चयन को लेकर कवायद जारी है।

जामुल में हो सकता है उलटफेर
जामुल नगर पालिका में भाजपा के पार्षद बहुमत की संख्या में जीत कर जरूर आए हैं लेकिन कांगे्रस ने अपना बध्यक्ष बनाने के लिए गणित लगाना शुरू कर दिया है। जामुल नगर पालिका क्षेत्र प्रदेश के केबिनेट मंत्री रुद्र गुरु के विधानसभा में आता है। इसलिए यहां मंत्री की प्रतिष्ठा जुड़ गई है। कांगे्रस ने यहां अपना अध्यक्ष बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां समीकरण में भारी उलटफेर हो सकता है।

 

 

रीसेंट पोस्ट्स