Google Analytics —— Meta Pixel

सदी का बादशाह कौन?- साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा

WhatsApp Image 2021-12-15 at 4.38.32 AM

‘‘लेखिका तेरापंथ धर्म संघ की अष्टम् असाधारण साध्वी प्रमुखा हैं जो गत पचास वर्षों से नारी चेतना को जागृत करने का अद्भुत कार्य कर रही हैं। उनकी प्रेरणा और प्रोत्साहन भरे मार्गदर्शन में तेरापंथ महिला समाज ने अभूतपूर्व प्रगति की है। महिला समाज अपने संस्कारों और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए विकास पथ पर अग्रसर हो इसके लिए वे अहर्निश प्रयासरत हैं।’’

दुर्ग। विद्वानों की गोष्ठी हो रही थी। उसमें अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासविद, अधिवक्ता आदि विशिष्ट व्यक्तियों की अच्छी उपस्थिति थी। गोष्ठी में एक विद्वान ने चिंतन के लिए प्रश्न उपस्थित किया- ‘इस सदी की महत्वपूर्ण घटना क्या?’ अमेरिकन अर्थशास्त्री ब्रेडफाड लॉग का वक्तव्य हुआ। उनके वक्तव्य का सार अंश इस प्रकार है-इसी सदी की सबसे बड़ी विशेषता है-आम आदमी के जीवन में आर्थिक बदलाव। पिछली सदियों में सम्राटों के राज्य व जीवन में बदलाव आता रहा है। प्रस्तुत सदी ने विश्व के मनुष्यों की जीवनशैली में परिवर्तन लाने का काम बखूबी किया।

नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने अपना मंतव्य इन शब्दों में प्रकट किया-इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है लोकतंत्र। लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था ने हर व्यक्ति को वोटों के गलियारे से सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। साधारण से साधारण व्यक्ति को सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित होने का अधिकार देकर पावरफुल बना दिया। प्रसिद्ध समाजशास्त्री पीटर बर्जर भी वहां उपस्थित थे। उन्होंने कहा- इस सदी के व्यक्ति को यह अहसास है कि वह कौन है? क्या कर रहा है? और कैसा जीवन जी रहा है। स्वयं के बारे में प्रश्न उपस्थित करने, स्वयं को तलाशने व तराशने की चेतना जगाने का काम अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उक्त तीनों मन्तव्यों का निष्कर्ष एक ही है कि इस सदी का बादशाह मनुष्य है। किसी सदी में मनुष्य ने बैल के कंधों पर एक सभ्यता खड़ी की थी। इस सदी में बैल का स्थान मशीन ने लिया है। आज मनुष्य का जीवन यांत्रिक हो गया। अब देखना यह है कि यंत्र का निर्माता कौन है? वह भी मनुष्य है। इसका अर्थ यह हुआ कि विकास का केन्द्र मनुष्य है। मनुष्य की सोच और उसकी जीवनशैली सही होगी तो यंत्र सही होगा, विकास की दिशा सही होगी और भविष्य का आधार केवल मनुष्य का कर्तृत्व बनेगा। साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी के अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रदत आलेख।

रीसेंट पोस्ट्स