Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग का अपहरण करके युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

rape-minor-chandigarh

दुर्ग। पद्मनाभपुर पुलिस ने शनिवार देर रात 14 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर जोगी नगर निवासी 20 वर्षीय बिरजू मेहतो के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है। नाबालिग मूलत: इंदिरा नगर इलाके की रहने वाली है। वह शनिवार को पैदल अपने नाना-नानी से मिलने उनके घर जा रही थी। उसी दौरान जेल तिराहे के पास आरोपी उसके पास आया और धमकाकर नाबालिग को अपनी बाइक में बैठा लिया। इसके बाद उसे पार्क घुमाने ले गया। यहां से आरोपी नाबालिग को हाइवे स्थिति डिपार्टमेंटल स्टोर के पास खेत में ले गया।

यहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया और अकेला छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजन को पूरा वाकया बताया और थाने में शिकायत की। इधर, मोहन नगर पुलिस ने भी शनिवार देर रात 19 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दिनेश तांडी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को पूरा मामला बताया।

रीसेंट पोस्ट्स