Google Analytics —— Meta Pixel

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार

gp-singh

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह जैसे मामलों में जीपी सिंह साल 2021 के जुलाई महीने से फरार थे। अब ACB की टीम उन्हें बुधवार को रायपुर लेकर आएगी। बुधवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम के 4 अफसर कोरोना की वजह से संक्रमित हो गए थे।

जीपी सिंह अलग-अलग मामलों में पुलिसिया कार्रवाई से बचने कोर्ट में गिरफ्तारी या पुलिस एक्शन रोकने की मांग करने के आवेदन दे चुके थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था।