Google Analytics —— Meta Pixel

73 वें गणतंत्र पर महापौर बाकलीवाल ने निगम में फहराया तिरंगा

IMG-20220126-WA0043

दुर्ग। निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकमानाए दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा भारत का संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्य भी विरासत में दिया है। इस मूल भावना का पालन हम करें और नागरिक सुविधाओं के साथ एक विकसित संपन्न समाज का निर्माण करें इस दिशा में मिलकर हम काम करेगें।नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल नगर विधायक अरुण वोरा ने अपने संबोधन में कहा बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 73 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कमचारियों के बीच झण्डा रोहण कर पर्व को मना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमर दुर्ग-हमर घर की परिकल्पना को महापौर,और सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षदगणों तथा आप सभी के सहयोग से पूरा करेगें। कार्यक्रम का संचालन निगम उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर विधायक अरुण वोरा सहित महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, पार्षदगणों और निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये 73 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाए दिये। उन्होंने कहा समाज के सभी वर्ग संविधान की धारणाओं और उसके विचार पर शहर का विकास करेगें। संविधान की यही समता-समानता की मूल भावना है। यही विचार हम सभी के दिलों में इस 73 वें गणतंत्र पर होना चाहिए यही संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडर का सही अर्थो में भारत के निर्माण में सच्ची श्रद्धा होगी। कार्यक्रम में पूर्व महापौर आरएन वर्मा, जिला अध्यक्ष गया जी पटेल,एमआईसी अब्दुल गनी, संजय कोहले,भोला महोविया, सत्यवती वर्मा, रत्ना नारमदेव, सहित निगम के लोक कर्म विभाग,जलगृह विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे।