Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकडी, 4500 से ज्यादा मामले आए सामने, 19 लोगों की मौत

Corona-Update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ अब ओमिक्रोन का आतंक भी जारी है कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है कोरोना का फिर से जोरदार विस्‍फोट जारी है, जिससे नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस हर रोज चौंका रहे हैं अकेले राजधानी रायपुर में आज 774 और दुर्ग में 893 नए केस आए हैं. छत्तीसगढ़ में 4645 नए मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 19 लोगों की मौत हुई है. वहीं 6516 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है

छत्तीसगढ़ में आज 43 हजार 754 सैम्पलों की जांच हुई है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 10.62 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 43 हजार 754 सैंपलों की जांच में से 4645 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश के 14 जिलों में 01 से 100 के मध्य कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसमें 14 जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33, जशपुर से 39, गरियाबंद से 47, सुकमा से 49, बलौदाबाजार से 50, कोरिया से 51, नारायणपुर से 54, दंतेवाड़ा से 61, बलरामपुर से 64, सरगुजा से 65, महासमुंद से 75, जांजगीर-चांपा से 85, मुंगेली से 94, बेमेतरा से 97 कोरोना संक्रमित पाए गए।