Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना के डेढ़ लाख नए केस मिले, 1072 की मौत हुई, कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख पार

corona

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत कम है जबकि 24 घंटे में 1,072 लोगों की मौतें हुई हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार साझा की। देश में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,00,055 हो गई है।

कोरोना के 14,35,569 सक्रिय मामले है। देश में पॉजिटिविटी रेट 3.42 प्रतिशत है। जबकि 24 घंटे में 2,46,674 मरीज ठीक हुए है। इसी के साथ रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,17,088 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 95.39 प्रतिशत है। देशभर में कुल 16,11,666 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 73.58 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं। बीते 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गई है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 168.47 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 10.71 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।