Google Analytics —— Meta Pixel

गृह मंत्री अमित शाह बोले – एकबार फिर से बीजेपी प्रदेश में 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है

11

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया। आज योगी जी के नामांकन भरने के साथ ही फिर से एक बार BJP यहां से 300 पार के संकल्प के साथ प्रदेश में आगे बढ़ रही है।