Google Analytics —— Meta Pixel

राजकपूर और किशोर कुमार से हुई थी लता मंगेशकर की लड़ाई

24

स्वर कोकिला लता मंगेशकर 6 फरवरी 2022 को हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ गई। उनके निधन से बॉलीवुड में जो खालीपन आया है उसे दूसरा कोई कभी नहीं भी पाएगा। भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर का निधन रविवार 6 फरवरी 2022 को सुबह 8.12 मिनट पर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। वो लंबे वक्त से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। जहां 8 जनवरी के दिन भर्ती करवाया गया था। वो कोरोना से संक्रमित थी। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार भी देखा गया था। हालांकि वो जिंदगी-मौत की ये जंग हार गईं। लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई शानदार गाने दिए। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज सितारों के साथ गाने गाए। वो अपने उसूलों की काफी पक्की थी। कई सितारों से मतभेद भी हुए थे। एक नजर उन सितारों पर—
राज कपूर से हुई थी लड़ाई
फिल्म स्टार राज कपूर से दिग्गज गायिका की लड़ाई रॉयल्टी के मु्द्दे पर हुई थी। इस बारे में खुद लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने राज कपूर से गाने के लिए रॉयल्टी मांगी थी। इसे उन्होंने देने के लिए मना कर दिया। फिर उन्होंने भी उनके लिए गाने से मना कर दिया। हालांकि कुछ वक्त बाद राजकपूर ने उन्हें मना लिया था। लता मंगेशकर ने राजकपूर की हर फिल्म में अपनी आवाज दी थी। उन्होंने राजकपूर के लिए ये गलियाँ ये चौबारा यहाँ आना ना दोबारा, ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है, राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप धोते-धोते सरीखी कालजयी गीत गाये।
रॉयल्टी के मुद्दे पर मोहम्मद रफी से भिड़ गई थीं
सिंगर लता मंगेशकर ने रॉयल्टी के मुद्दे पर मोहम्मद रफी से भी लड़ाई कर ली थी। दोनों गायकों के विचार इस मुद्दे पर अलग-अलग थे। जिस पर दोनों में कोई भी एक दूसरे की राय पर एकमत नही था। नतीजा ये हुआ कि लता मंगेशकर ने मोहम्मद रफी के साथ गाना गाना बंद कर दिया। करीब 4 साल बाद दोबारा दोनों गायक साथ आए थे।
किशोर कुमार के साथ मना कर दिया था गाना
किशोर कुमार एक बेहद मजाकिया इंसान थे। वो अक्सर काम के वक्त भी सहकर्मियों को अपने जोक्स से हंसाते रहते थे। लता मंगेशकर किशोर कुमार की इसी आदत से तंग आ गई थी। सिंगर ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया। लता मंगेशकर ने बताया कि दरअसल किशोर कुमार सबको हंसा-हंसाकर तंग कर देते थे। जिससे सभी की आवाज खराब हो जाती थी और वो खुद मजे से अपना गाना गाकर निकल जाते थे। इसका असर दूसरों की परफॉर्मेंस पर होता था। इसलिए उन्होंने किशोर कुमार संग गाना गाने के लिए मना कर दिया था।
सी रामचन्द्र के साथ हुआ मनमुटाव
बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि लता मंगेशकर का संगीतकार सीरामचन्द्र के साथ मनमुटाव हो गया था। उस वक्त लता उनके संगीतबद्ध गीत ऐ मेरे वतन के लोगों को अपनी आवाज दे रही थीं। मनमुटाव के बाद उन्होंने ये गाना मना कर दिया था। इस गीत को संगीतकार ने आशा भोंसले से गवाने का प्रयास भी किया था। हालांकि गीतकार प्रदीप ने लता मंगेशकर को इस गाने के लिए मनाया था। तब जाकर ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था।
एसडी बर्मन के लिए भी मना कर दिया गाना
संगीतकार एसडी बर्मन के साथ भी लता मंगेशकर ने गाना गाने के लिए मना कर दिया था। ये बात उस वक्त की है जब एक गाने के लिए एसडी बर्मन ने लता मंगेशकर के साथ गाना रिकॉर्ड किया। आरडी बर्मन को ये गाना बहुत पसंद आया। पर उनके पिता एसडी बर्मन को गाना उतना पसंद नहीं आया और उन्होंने लता मंगेशकर को दोबारा बुलाया। लता मंगेशकर उस वक्त व्यस्त थी। वो दोबारा नहीं जा सकी। इस पर एसडी बर्मन गुस्सा हो गए और उन्होंने आगे कभी लता मंगेशकर के साथ काम न करने की बात कही। इस पर लता मंगेशकर ने भी उनके साथ गाना गाने के लिए मना कर दिया था