Google Analytics —— Meta Pixel

दफ्तर समय पर नहीं आने पर कवर्धा में आर॰टी॰ओ॰ सहित 3 अफसरों, जांजगीर में 68 कर्मचारियों को नोटिस

444

कवर्धा। सरकारी कार्यालयों में फाइव डे वीक घोषित किया गया है। इसके बदले आधा घंटे काम के समय में इजाफा किया। यानी कि जो अफसर और कर्मचारी 10.30 बजे दफ्तर आते थे, उन्हें अब 10 बजे पहुंचना होगा। पर ऐसा हो नहीं रहा है। ऐसे में कवर्धा और जांजगीर कलेक्टर ने निरीक्षण के निर्देश दिए तो ADM सुबह 1015 बजे जांच करने पहुंच गए। अब लापता मिले कवर्धा में आर॰टी॰ओ॰ सहित 3 अफसरों और जांजगीर में 68 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने और शनिवार-रविवार छुट्‌टी देने की घोषणा की थी। इसके बाद इसे सोमवार से लागू कर दिया, लेकिन कर्मचारी-अफसर लापरवाही बरतते नजर आए। समय जरूर 10 बजे हुआ, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी पहुंच ही नहीं रहे थे। इस पर कवर्धा कलेक्टर निरीक्षण के आदेश दिए। मंगलवार सुबह ADM बीएस उईके व कलेक्ट्रेट अधीक्षक राजेंद्र ध्रुर्वे ने कार्यालय का निरीक्षण किया।

परिवहन दफ्तर में आर॰टी॰ओ॰ सहित 7 कर्मचारी नदारद थे
दोनों अफसर सुबह 10 बजे परिवहन कार्यालय पहुंचे। वहां 7 कर्मचारी नदारद थे। उनमें RTO एमएल साहू भी शामिल हैं। इसके बाद समाज कल्याण विभाग पहुंचे। वहां उपसंचालक हरीश सक्सेना सहित 2 कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में अफसर आनंद तिवारी समेत तीन अन्य कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे। इन सभी को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट में 10 बजे के बाद गेट बंद कर दिया गया। यहां 12 से अधिक विभाग हैं।

वहीं जांजगीर में भी अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्य क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का 10 से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में ही 8 कर्मचारी गायब थे। वहीं सक्ती जनपद कार्यालय में 6 कर्मचारी नहीं मिले। चांपा SDM ने 5 कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

समय पर नहीं मिले तो कटेगा वेतन
कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने 2 फरवरी को सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों को 10.15 बजे अटेंडडेंस वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर करनी होगी।