Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं है वहां राजा बैठा हुआ है- राहुल गांधी

51

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस आप लोगों की सरकार लाएगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं है वहां राजा बैठा हुआ है। हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए। हमें गरीब जनता की, किसानों की, छोटे व्यापारी और छोटे लघु व्यापारियों की और युवाओं को रोज़गार दिलवाने वाली सरकार चाहिए।नरेंद्र मोदी को लगता है कि उनसे सबको डर लगता है। उनको लगता है कि ED, CBI से वह किसी को भी दबा देंगे। मुझे उनसे डर नहीं लगता। मुझे उल्टा उनके अहंकार को देखकर हसी आती है। वह देश से कहते हैं कि पिछले 70 सालों में कुछ नहीं हुआ। यह सड़कें, फैक्ट्री, ट्रेन सब जादू से बनी है।अगर हमारी सरकार आती है तो हम राज्य में 4 लाख नौकरियां देंगे। हम 5 लाख गरीब परिवारों को हर साल 40,000 रुपये उनके बैंक खाते में डलवाएंगे। हम एंबुलेंस, मोटरसाइकिल और ड्रोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आपके घर तक पहुंचाएंगे।